हजारीबाग, अप्रैल 14 -- बरही प्रतिनिधि। वेक्टर क्लासेस में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई। संस्थान के शिक्षकों एवं छात्रों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की गई। निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही समाज में शिक्षा, समानता और न्याय को सशक्त बनाया जा सकता है। छात्रा सोनम कुमारी, रानी कुमारी, सिंपी मिश्रा, सेजल केसरी, मिक्का कुमार, बादल कुमार, अनामिका कुमारी, दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, कार्तिक कुमार ने बारी-बारी से बाबा साहेब पर अपना विचा...