बाबा साहेब ने न्याय, समता और शिक्षा से दी नई दिशा
वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को काशी में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि बाबासाहेब ने न्याय, समता और शिक्षा के बल पर समाज को नई दिशा दी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पार्क के सुंदरीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने भी समूह बनाकर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुद्धमित्र मुसाफिर ने कहा कि वर्ष 2026-27 की जनगणना में अनुसूचित जाति के लोग धर्म के कॉलम में बौद्ध लिखें। यह भी पढ़ें- समता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.