प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और शैक्षिक संस्थाओं की ओर से आयोजित विविध कार्यक्रमों में बाबा साहेब के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। नैनी के इंदलपुर, एफसीआई रोड और गऊघाट पर आयोजित समारोह में औद्यौगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मंत्री नंदी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान के शिल्पकार ही नहीं बल्कि करोड़ों वंचित, शोषित और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज थे। उन्होंने समानता, न्याय और आत्म सम्मान के साथ जीने का रास्ता दिखाया। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना उनके विचार आज भी प्रेरणा देते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.