प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- कुंडा, हिन्दुस्तान टीम। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देशवासियों को जाति पाति, ऊंच नीच, भेदभाव से निजात दिलाकर समानता का अधिकार दिया। यह बातें समाज सुधार समिति कुंडा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कही। इसके पहले इलाके के दर्जनों गांव से बाबा साहब के जन्मोत्सव पर झांकियां निकली तो पूरा नगर में बाबा साहब के नारे से गुंजायमान रहा। इस मौके पर राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, संरक्षक महेन्द्र गौतम, अध्यक्ष विष्णुदेव गौतम, शिवशंकर भुर्जी, वंशीलाल, शिव बालक, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।मानिकपुर यह भी पढ़ें- बाबा साहब को नमन कर निकली भव्य झांकी नगर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय आंबेडकर मेले में दो दर्जन से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.