अमरोहा, दिसम्बर 6 -- बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को मोहल्ला सुल्तान नगर स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का नारा देकर पूरे देश के शिक्षा से वंचित गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों महिलाओं को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को विकसित बनाने में योगदान देना है। हम सबसे पहले भारतीय हैं। पूर्व जिपं सदस्य महेश कुमार ने कहा कि हमें समाज में फैली बुराइयों को त्याग कर शिक्षा को बढ़ावा देना है। जिससे सामाजिक न्याय और समानता मिल सके। कमेटी अध्यक्ष परमेश्वरी लाल, डॉ.डीएस हर्ष, मास्टर पूरन सिंह, होरी सिंह, प्रीतम सिंह, राजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.