आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिले के शासकीय, गैर शासकीय संस्थानों में मनाई गई। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह एवं मुख्यमंत्री के स्मारिका का विमोचन करने का लाइव प्रसारण किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट समर्पण एवं दृढ़ निष्ठा के बल पर जीवन की हर चुनौती को अवसर में परिवर्तित किया। उन्होंने भारतीय संविधान में समानता का अधिकार तथा बिना किसी भेदभाव के मतदान का अधिकार जैसे प्रगतिशील प्रावधानों ने एक सशक्त और समतामूलक भारत की नींव रखी है। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश को एक ऐसा दूरदर्शी दस्तावेज दिया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.