रामगढ़, अप्रैल 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। अंबेडकर चौक नया नगर बरकाकाना में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ रविवार क़ो मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथियों में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, सरदार अनमोल सिंह, राजू चतुर्वेदी, समाजसेवी नेपाल यादव, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बावला, अशोक कुमार साहू, प्रोफेसर संजय सिंह, नुतन महतो, संजय लाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.