सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिन्होंने करीब 35 वर्षों तक संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न देने की आवश्यकता नहीं समझी, वही आज उनकी जयंती मनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल दिखावा है, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के योगदान की उपेक्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।प्रदेश यह भी पढ़ें- दंगाइयों से कोई उम्मीद 'दिवास्वप्न', सीएम योगी...