आजमगढ़, अप्रैल 17 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत शुक्रवार को मेंहनगर ब्लॉक सभागार में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके परर मुख्य अतिथि भाजपा नेता ध्रुव सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान देकर देश के हर वर्ग को समानता और न्याय का अधिकार दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके जीवन संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव मिटाने और वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस समाज का निर्माण संभव है। यह भी पढ़ें- दलितों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने किए काम संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधा...