जामताड़ा, अप्रैल 15 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जन सेवा पार्टी द्वारा हांड़ीपाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के संयोजक राकेश लाल, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर राकेश लाल ने डॉ अंबेडकर के जीवन संघर्ष और शिक्षित, संगठित एवं संघर्षशील रहने के उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहब का संविधान और उनके विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। मौके पर जन सेवा पार्टी के नगर अध्यक्ष पवन देव राय, जिला प्रवक्ता छोटेलाल मंडल, परिचय मंडल, भागवान राय, मंटू दास, बिमल हांसदा, सफीक अंसारी, सोनू पांडेय, वीरेंद्र शर्मा, राजू दास, विक्की साव, आकाश सिंह, रवि ठाकुर, प्रदुम,महेश पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.