बदायूं, अप्रैल 19 -- गांव द्वंदपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी। इस दौरान भीम अनुयाईयों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर आसफपुर- चंदौसी मार्ग से निकाली गयी। बाबा साहेब के दिखाये मार्ग पर चलने पर जोर दिया। शोभायात्रा का लोगों ने कई स्थानों पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कई जगहों पर जलपान की व्यवस्था भी की गयी थी। थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह, हेड कांस्टेबल प्यारे खां, नदीम मलिक, वीरेंद्र सिंह यादव, जोगेंद्र सिंह, अंशुल कुमार, रामकुमार ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। देवपाल, मुशाहिद, चरन सिंह, अमर सिंह, किशनपाल, रणवीर, नेत्रपाल, अजयपाल, रहीस अहमद मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा निकाली
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.