मधुबनी, अप्रैल 14 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने मंगलवार को नगर भवन के पास स्थापित अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती पर सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए डीएम ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबासाहेब के योगदान को दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि देश में वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमारे संविधान में पर्याप्त कदम उठाए गए। इसका प्रतिफल हुआ कि समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर आगे बढ़ने की मूल भावना से आज हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह भी पढ़ें- अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियां सबों के लिए प्रेरणास्रोत उन्होंने कहा कि बाबा साह...