इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इकदिल। पंचायत में बुधवार को आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विधानसभा सम्मेलन में जय भीम और राष्ट्रवाद के नारों से परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संविधान की रक्षा और विकास की गति बनाए रखने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- डॉ अंबेडकर ने संविधान से पूरे देश को...