प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- कुंडा, संवाददाता। एमएम पीजी कॉलेज कालाकांकर में युवा संवाद के तहत संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती अभियान पर चर्चा हुई। इसमें युवाओं ने बाबा साहब पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि संजय पासवान (क्षेत्र मंत्री) ने बाबा साहेब के जीवन उनके कृत्तिव, व्यक्तित्व पर चर्चा की। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के विचारों को मौजूदा समाज के अत्यन्त प्रासंगिक बताते हुए युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने को कहा। अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ.शिवम श्रीवास्तव ने कहा डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा के महत्व का प्रतीक है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ.राम करण, प्रो. उग्रसेन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बबुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती कार्यक्रम की संयोजिका शुभी शुक्ल...