लोहरदगा, अप्रैल 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में 14 अप्रैल को लोहरदगा में बाबा साहेब डा भीमराव अंबेदकर की 135वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा, माल्यार्पण कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के लोहरदगा, कुडू, किस्को, भंडरा, सेन्हा, कैरो, पेशरार प्रखंड के विभिन्न गांवों से महिला, पुरुष, वृद्धजन और बच्चे भाग लेंगे। सोबरन टोली से शोभायात्रा बरवा टोली, अपर बाजार, पावरगंज चौक, मेन रोड होते हुए समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचेगी। इसमें कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल रविदास बौद्ध करेंगे। जिला उपाध्यक्ष सूरज बौद्ध ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप म...