नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस समारोह के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में कई बड़े और दूरगामी ऐलान किए हैं। गोरखपुर के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार और संगठन मिलकर बाबा साहेब की विरासत को सहेजने और उसे भव्य रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में जहां-जहां भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां सरकार उनके ऊपर 'छत्र' लगाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही, जिन पार्कों में बाबा साहेब की मूर्तियां लगी हैं, वहां की बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) का निर्माण कराया जाएगा और पूरे पार्क परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि केवल आंबेडकर ह...