मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- जमालपुर। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने धारा, ओड़ी, औरईयां, भाईपुर व जमालपुर सहित कई गांवों में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समरसता, न्याय और सम्मान के लिए कार्य कर पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा। इस मौके पर धारा से जमालपुर तक रैली निकालकर लोगों से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया गया। वहीं समदपुर गांव में सुविचार जन कल्याण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ने केक काटकर जयंती मनाई।कार्यक्रमों में सपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद यह भी पढ़ें- निकाली गई शोभायात्रा, शोषितों के मसीहा यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...