बदायूं, अप्रैल 19 -- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बाबा साहेब अमर रहें, जय भीम के नारे लगाए गये। शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा जिला कोषाध्यक्ष केके उपाध्याय ने किया। कस्बे के आंबेडकर पार्क में केके उपाध्याय, मंडल कोऑर्डिनेटर आरपी त्यागी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू करायी। शोभायात्रा बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे से निकलती हुयी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुयी। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज रामवीर सिंह, आशीष तोमर ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जयपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, हेमेंद्र गौतम, अनोखे लाल, नेत्रपाल सिंह, शिवाजी, शोभित सागर, मनोज कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.