सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- तुलसियापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बढ़नी ब्लॉक के गणेशपुर चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा की स्थापना एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि भारत रतन बाबा साहेब की प्रतिमा विधायक निधि से 20.22 लाख के लागत से गणेशपुर चौराहे पर स्थापित की जाएगी। विधायक ने कहा कि बाबा साहब आधुनिक भारत के महान शिल्पी थे, उन्होंने समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम किया। बाबा साहेब ने शोषितों और वंचितों की लड़ाई लड़ कर उनको ऊपर उठाने का काम किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी को समानता का अधिकार दिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर एसडीएम विवेकानंद मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.