रांची, अप्रैल 6 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे के डोल बगीचा स्थित आंबेडकर चौक पर सोमवार को बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समाजसेवी राजू नायक ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। मौके पर बीरबल बैठा, जगरनाथ महतो, अजीत महतो, पंसस अरविंद लोहरा, अरुण राम, किशन कुमार नायक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...