बाबा साहेब की प्रतिमा निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
रांची, अप्रैल 14 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ब्लॉक मोड़ के समीप मंगलवार को आजसू प्रखंड कमेटी ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो एकता और अखंडता को मजबूत करता है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए युवाओं से इसे अपनाकर भविष्य उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि समाज में भेदभाव खत्म कर सभी को समान अवसर देना जरूरी है। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, श्याम महतो, सुषेण प्रमाणिक, नेपाल नायक, बिपिन पाल, उपमुखिया बीणापानी देवी, पंसस रूपकुमार साहू, मुखिया सावना महली, दिलीप महतो, खेत्रमोहन सिंह मुंडा, दिलीप कोइरी, चक्रधर मुखियार, जयप्रकाश स्वांसी, विमल किशोर सेठ, मुचीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.