भभुआ, अप्रैल 14 -- एसडीएम ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने बढ़ाया उत्साह, शिक्षकों की रही सक्रिय भागीदारी (आंबेडकर जयंती) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड एक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में मंगलवार को बाबा साहब की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम अमित कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। बाबा साहेब के तैलचित्र पर पंष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और शिक्षा की ताकत का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया उन्होंने कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है...