जहानाबाद, अप्रैल 14 -- जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिले में आठ जगहों पर एक दिन पहले स्वच्छता अभियान चलाकर दीपोत्सव का कार्यक्रम चलाया। वहीं जहानाबाद भाजपा ने लगभग 500 बूथों पर बाबा साहेब के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया। शेष बूथों पर 19 अप्रैल तक पुष्पांजलि का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा जिला महामंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी स्थित बालिका छात्रावास में अपने वर्ग की अव्वल छात्राओं को जिला भाजपा की ओर से पठन पाठन की सामग्री दी गई। इस कार्यक्रम में जहानाबाद भाजपा के प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार एवं जिला मंत्री मनोज पासवान के साथ बालिका विद्यालय के प्राचार्य धनंजय भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने मनाई डा....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.