मुंगेर, अप्रैल 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को त्रिमूर्ति कंपलेक्स, 2 नंबर गुमटी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती सप्ताह समारोह के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार मौजूद रहे, जबकि संचालन कार्यकर्ता अजीत कुमार छोटू ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार पोद्दार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्षा सह भाजपा जिला उपाध्यक्षा ब्यूटी विश्वास, सपना मेहता, शंभू शरण राय और संतोष कुमार पोद्दार ने बाबा साहेब के जीवन, संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक समरसता के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने सबको दिलाया बराबरी का दर्जा: दद्दन...