आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। रविवार को मेंहनगर इलाके के गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए गेट पर पंचशील का झंडा और राष्ट्रीय झंडा लगाने पर कुछ लोगों ने उतार दिया। झंडा लगाने वालों को दौड़ाकर पीटा और हिंदू महासभा का झंडा लगा दिया। डॉ.अंबेडकर को अपशब्द कहे जाने का वीडियो लेकर जहानागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए शोभा राम व अन्य चार-पांच लोगों को पुलिस ने पीटा। निजामाबाद के मुस्लिमपट्टी गांव में आंबेडकर प्रतिमा को रात में पुलिस ने प्रशासन ने बुल्डोजर लगाकर गिरवा दिया। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने की आंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा...