कुशीनगर, मार्च 17 -- कुशीनगर। बाबा साहेब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज साक्षात्कार होगा। यह पूर्वाह्न 11 बजे से विकास भवन सभागार में होगा। इसकी जानकारी जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के संचालन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में योजना के अंतर्गत परियोजनाओं के निर्माण, स्वीकृति, क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के लिए जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। विकास खण्डवार लक्ष्य आवंटित करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे। जनपद में योजना के अंतर्गत विकास खण्डवार सामान्य वर्ग हेतु कुल लक्ष्य 41 तथा अनुसूचित जाति हेतु कुल लक्ष्य 21 निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष/जिलाधिकारी...