लखनऊ, अप्रैल 15 -- आंबेडकर जयंती के मौके पर अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, मनीष गुप्ता, एडीजी पीएसी आरके स्वर्णकार, महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, अनिभा सैनी, संगीत कुमार, विनय केसरवानी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जयंती पर बाबा साहेब को किया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...