रांची, अप्रैल 14 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नूरीडीह गांव सहित तमाड़ हरिजन बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माता के रूप में आदिवासी और हरिजन समाज के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान किए। उन्होंने "शिक्षित बनो, आगे बढ़ो" का संदेश देते हुए नशाखोरी से दूर रहने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़का मिर्धा, महावीर सोनी, विवेक गुप्ता, पिंटू मिर्धा, रोशन मिर्धा, पुंडी देवी, आभा देवी, मीरा देवी सहित कई महिला-पुरुष शामिल थे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: भाजपा नगर मंडल ने मनाई बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.