सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के श्रीनगर स्थित बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के आवास पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पखवाड़ा के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बाबा साहेब के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। मौके पर बाबा साहेब के जीवन दर्शन की चर्चा करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी, हमें बाबा साहेब की नीतियों व सिद्धांतों का अनुकरण करना चाहिए। पूर्व विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन काल में सामंती प्रवृत्ति के व्यक्तियों ने अनेकों बार अपमानित किया। प्रतिभाशाली बाबा साहेब की उच्च शिक्षा व विद्वता के कारण उन्हें आजाद भारत का संविधान लिखने का अवसर प्राप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.