बाबा साहेब अंबेडकर बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
हरिद्वार, मई 27 -- - 20 शिकायतों में छह का मौके पर किया गया समाधान हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिक्कमपुर स्थित शिव मंदिर में बुधवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इसमें आईं कुल 20 शिकायतों में से छह का मौके पर समाधान कर दिया गया।शिविर का आयोजन समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री देसराज कर्णवाल की ओर से किया गया। दोपहर एक बजे शिविर में पहुंचे देसराज कर्णवाल ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसंवाद कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला, जिसमें पट्टे की जमीन, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आवास और शौचालय जैसी योजनाओं से जुड़ी करीब 20 शिकायतें सामने आईं। इनमें से छह समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.