औरैया, जून 27 -- कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर बेन्दी गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मनमोहन सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 26 जून की रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर लेटे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक बाबा साहब पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि रोकने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पीड़ित ने तहरीर में आशंका जताई है कि घटना किसी बड़ी साजिश के तहत की गई है, जिससे गांव का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है...