संभल, अप्रैल 14 -- भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा खुर्जा गेट स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य चंद्रपाल सिंह 'पप्पू चौधरी' ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर समाज में फैली ऊँच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। यह भी पढ़ें- अंबेडकर पार्क में चला स्वच्छता अभियान उनका मानना था कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.