बाबा साहब ने समान अधिकार, समान अवसर सुनिश्चित किया : सीएमडी
रांची, अप्रैल 14 -- रांची। सीसीएल में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। सीएमडी निलेंदु सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर सुनिश्चित किया। कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। मौके पर निदेशक (वित्त) पवन मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, सीवीओ पंकज कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डॉ. आंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी यह भी पढ़ें- भारतीय संविधान निर्माताओं में से प्रमुख थे डां भीमराव आंबेडकर: जय प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.