बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- आम्बेडकर जयंती: शेखपुरा बाबा साहब ने समाज से कुरीतियों और भेदभाव को मिटाया संविधान निर्माता को उनकी 135वीं जयंती पर किया गया नमन गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाली गयी शोभा यात्रा मंथन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा किया माल्यार्पण फोटो 14 शेखपुरा 02 - शहर के टाउन हॉल में जयंती समारोह की शुरुआत करते डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान टीम। संविधान निर्माता डा भीमराव आम्बेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर जिला प्रशासन से लेकर अन्य संगठनों द्वारा समारोह आयोजित कर नमन किया गया। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में हुआ। यह भी पढ़ें- बाबा साहब को राजनीतिक दलों ने किया याद डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा साहब की तस्वीर पर...