बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला के शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इमिलिया बनघुसरा में डॉ भीमराव अम्बेडर सम्मान अभियान 2026 के तहत विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्टी का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने ऊंचनीच का भेदभाव मिटाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया था। बाबा साहब के योगदान का भुलाया नहीं जा सकता है।पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर ने हमेंशा समाज में उपेक्षित लोगों की आवाज को उठाने का काम किया। यह भी पढ़ें- बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही सरकार : पल्टूराम संविधान में उन्होंने सबको बराबरी का दर्जा द...