अमरोहा, अप्रैल 17 -- भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य गुरुवार को भाजपा की विधानसभा स्तरीय अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजीव तरारा ने दीप प्रज्वलन व बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों एवं उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को किया याद आज हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक एवं सशक्त भार...