पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विधायक विजय खेमका के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित आंबेडकर सेवा सदन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। सेवा सदन में नगर भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित जनों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान देकर लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान किया है। यह भी पढ़ें- सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया संदेश कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.