कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा में अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जिलास्तरीय कार्यक्रम के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जयनगर मोड़ से हनुमान मंदिर होते हुए रांची-पटना रोड स्थित अंबेडकर पार्क तक भव्य झांकी निकाली गई, जो पुनः कार्यक्रम स्थल बरसोतियाबर पहुंचकर समाप्त हुई।कार्यक्रम में कोडरमा, बहेरवाटांड़, कुण्डाई, जलवाबाद, राजाबागी, पुरनानगर और तिलैया सहित कई क्षेत्रों से सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन शालिनी गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के योगदान से दलित, शोषित और वंचित समाज को शिक्षा और पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को नई दिशा दी और उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं।इस यह भी पढ़ें- कुंदरकी में श्रद्धा और उ...