रिषिकेष, अप्रैल 13 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश को मजबूत लोकतांत्रित आधार दिया। उनकी वजह से आज देश में सभी वर्गों को समान अधिकार मिला है। सोमवार को रेलवे मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ऋषिकेश विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर सभी जाति एवं धर्मों के लोगों को समान दृष्टि से देखते थे और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ श्रमदान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.