गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय, बेतियाहाता में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल सोनकर ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। सोनकर ने कहा कि आज के समय में उनके पदचिह्नों पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व कोऑर्डिनेटर महेंद्र मोहन 'गुड्डू' तिवारी ने कहा कि बाबा साहब समतामूलक समाज के प्रबल पक्षधर थे और उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.