नवादा, अप्रैल 15 -- समाहरणालय के नजदीक आंबेडकर पार्क स्थित डॉ. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष 135वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन के एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती को भीम शक्ति संवाद के रूम में मनाई। प्रभाकर झा ने कहा कि बाबा साहब हमें सिर्फ संविधान ही नहीं समानता, न्याय और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दे गए। सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहब के विचार हमें निरंतर एक समतामूलक, सशक्त और बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- संविधान के शिल्पी को बारंबार नमन : श्री नवीन कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब संविधान...