बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प इस्लामपुर, निज संवाददाता। स्थानीय सुभाष हाई स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती लोगों ने धूमधाम से मनायी। उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विधायक रुहेल रंजन ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श पर चलकर ही देश एवं राज्य का विकास आपसी भाईचारा के साथ संभव है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहब के सच्चे अनुयायी थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर बिहार में 20 सालों तक मुख्यमंत्री के रूप में रहकर सूबे को नई दिशा दी। उनके संरक्षण में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छु सकेगा। मौके पर धर्मेन्द्र चौहान, मनोज कुमार चौधरी, नीरज कुमार चन्द्रवंशी, पप्पू कुमार चन्द्रवंशी, गीता कुमारी, पवन शर्मा व अन्य मौजूद थे। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)

हिंदी ...