गोरखपुर, अप्रैल 22 -- पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 शक्ति नगर हरपुर में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के स्मारक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह स्मारक भवन सामाजिक समरसता समानता और बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को एक नया सामुदायिक स्थल भी मिलेगा जहां विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड सभासद प्रतिनिधि अमरेंद्र निषाद, चेयरमैन प्रतिनिधि शिवपाल उर्फ गुड्डू रावत, अखिलेश यादव, ऋषि, राधेश्याम, भूपेंद्र साहनी, जितेंद्र, प्रकाश सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.