मेरठ, अप्रैल 19 -- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे अभियान के तहत हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर (रामराज) में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला सहकारी समिति के चेयरमैन मनिन्दरपाल सिंह तथा पूर्व विधायक रणवीर राणा ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश की जनता को उनके अधिकार दिलाए। संविधान से पहले शासन व्यवस्था वंशानुगत थी, लेकिन आज लोकतंत्र में जनता अपने मताधिकार से अपने प्रतिनिधि चुनती है। अब गरीब का बेटा भी विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.