बेगुसराय, अप्रैल 14 -- वीरपुर। भाकपा के वीरपुर अंचल कार्यालय में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। इसकी अध्य्क्षता अंचल मंत्री व पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह ने की। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को अपनाकर ही समाज व देश समृद्ध होगा। समतामूलक समाज का निर्माण होगा। मौके पर मनोज कुमार यादव,रीता देवी,रामबालक ठाकुर,रंजीत यादव,जयजयराम राय,दिलीप पासवान,मो.कमाल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: भाकपा ने देशरत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को किया याद यह भी पढ़ें- अररिया: अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के चित्र पर चढ़ाए फूल

हिंदी...