मथुरा, अप्रैल 16 -- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव जाटव धर्मशाला में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने सभासदों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि समाज के दबे हुए वर्ग को अग्रेषित करने का काम बाबा साहेब ने किया। संविधान के द्वारा उन्होंने सभी वर्गों का सम्मान करते हुए इसको लिखा। हम सभी को इनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान संजय कुमार, दुर्गा प्रसाद, बबलू सोनी, सभासद रमाकांत शर्मा, मधुकर देव पांडेय, बबलू सोनी, श्याम मोदी, सुनील पांडेय, श्याम पांडेय, दुर्गा प्रसाद, खेमचंद्र, रामप्रसाद, देवी प्रसाद, कन्हैया लाल आदि ने भी माल्यार्पण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.