सिमडेगा, अप्रैल 14 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय्र में मंगलवार को अंबेडकर जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ शिक्षिका दीप्ति यादव द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण करते हुए किया गया। उपस्थित सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं समाज में समानता और न्याय स्थापित करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला, वहीं शिक्षकों ने उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। समस्त नवोदय परिवार ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष कुमार पांडे द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.