नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नवीन ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज को सुधारने, शिक्षित करने और समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उनके विचार पर आधारित रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, उसमें उनके आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हम सब बाबा साहब के आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेने का प्रण लेते हैं।भाजपा मुख्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहब ने संविधान में सबकी भागीदारी की बात की, महिलाओं को अधिकार दिलाने की बात की और समाज के हर वर्ग की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.