लखनऊ, जुलाई 20 -- बहुजन जागरूकता एकता अभियान के क्रम में सोमवार को 45वीं बैठक वृंदावन योजना के सेक्टर-11 में आयोजित की गई। इस अवसर पर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य पूर्व एसडीएम रामकुमार गौतम ने कहा कि विधानभवन के सामने आंबेडकर महासभा प्रांगण में स्थित बाबा साहब का अस्थि कलश, बुद्ध प्रतिमा, बोधि वृक्ष की हम सब पूजा अर्चना करते हैं। यह हमारी आस्था का प्रतीक हैं। इन प्रतीकों को महासभा परिसर में बनाए रखने और इस स्थल पर भव्य स्मारक बनाए जाने व सौंदर्यीकरण की मांग सरकार से की गई है। बाबा साहब की अस्थियां आंबेडकर महासभा प्रांगण से किसी भी दशा में अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं करने दी जाएंगी। बैठक में राम लगन सिंह यादव, पूर्व एसडीएम जीत लाल सैनी, पूर्व जज सत्यवीर सिंह यादव, वीर बहादुर बौद्ध, जीपी बौद्ध, आर एस दिवाकर, उदय र...