मधेपुरा, अप्रैल 4 -- चौसा, निज संवाददाता।बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। थाना चौक पर गुरुवार की देर शाम अंबेडकर विचार फाउंडेशन के सदस्यों की बैठक हुई। पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान 14 अप्रैल को बाबा साहेब डां भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। समारोह के दौरान खर्च होने वाली राशि को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा समारोह में आने वाले अतिथियों के लिए सम्मान समारोह करने व समारोह को लेकर व्यवस्था बनाने सहित कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया। मौके पर अंबेडकर विचार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान, सचिव मनोज कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष राजकिशोर पासवान, कार्यालय प्रभारी मृत्युंजय कुमार भगत, पूर्व मुख...